Pradeep Sahu, Khategaon: स्वस्थ मप्र और समृद्ध भारत की अवधारणा के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मप्र शासन द्वारा जनहित में विभिन्न प्रकल्प तय किए जा रहे है, इस तारतम्य में नगर के वार्ड क्रमांक 08 चूना भट्टी स्थित ईदगाह के पास संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य र रू. 25 लाख की राशि का लोकार्पण खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सारिका नरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विधायक श्री शर्मा ने कहा कि नगर में नगर परिषद खातेगांव द्वारा जनता के हित हेतु विभिन्न निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। खातेगांव का विकास रथ अब सरपट दौड़ने को तैयार है, खातेगांव नगर के विकास में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आवश्यकता अनुसार नवांकुर की भांति सजाया संवारा जा रहा है, विकास की इसी श्रृंखला में यह संजीवनी अस्पताल कई सुविधाओं से युक्त होकर जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आने वाला समय नगर के चहूंमुखी विकास का है खातेगांव नगर की गरीब बस्ती में लोकार्पित होने वाला यह संजीवनी हॉस्पिटल स्वस्थ मध्यप्रदेश समृद्ध भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीनदयाल रावडिया पार्षद गोविन्द गोरा, अजय विश्नोई, रामनारायण साहू, आनन्द चिंतामन, कांता रामभरोस विश्नोई, राजेश पर्ते, , डॉ. आर.एन. यादव विधानसभा संयोजक, , रामसिंह यादव, ललित विश्नोई, कमल कासलीवाल, शैलेष यादव विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे।
इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी वार्डवासी भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व पार्षद नितिन बिश्नोई नगर परिषद के मुख्य अधिकारी निखिलेश चिंतामण ने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव आभार दीनदयाल रावडिया ने व्यक्त किया।