विधायक शर्मा ने किया भूमि पूजन पार्षदों के साथ, एक करोड़ 32 लाख की लागत से चार वार्डो में बनेंगे नाले।
Pradeep Sahu, Khategaon: खातेगांव नगर परिषद की यह सुंदरता है कि बिना किसी भेदभाव के सामंजस्य के साथ नगर विकास के विभिन्न निर्माण कार्य किये जा रहे है। विकास हमारा जुनून है और हम भाजपा के कर्मठ सिपाही इसी जुनून में जीते है, आज बहुमुखी जनकल्याणकारी योजनाओं से समूचे मध्यप्रदेश में भाजपा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी स्वर्णिम आभा बिखरते नजर आ रहे हैं, उक्त उदगार नगर परिषद द्वारा आयोजित नगर के चार वार्डो के संयुक्त रूप से नाला निर्माण भूमि पूजन के दौरान मुख्य अतिथि विधायक आशीष शर्मा ने व्यक्त किए साथ ही कहा कि विकास का जुनून हीं बीजेपी का दृढ़ संकल्प है जिसे इस हृदय प्रदेश में हमारे मुखिया मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में हमारे निकाय के मुखिया अभी बखूबी पूर्ण कर रहे हैं।

शुक्रवार को नगर के वार्ड क्रमांक 04 में रामेश्वर महादेव मंदिर के पास अजनास रोड़ पर एस.डी.आर.एफ. मद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03, 04, 09 एवं 11 (संयुक्त) आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य राशि रू. 132 लाख का भूमिपूजन कार्यक्रम एवं वार्ड क्रमांक 04 में राशि रू. 4 लाख से सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर विधानसभा के संयोजक डॉक्टर आर एन यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज दीनदयाल रावडिया ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम थोरी युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत ,भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल , पार्षद गोविन्द गोरा, रजनी रामसिंह यादव, लक्ष्मी मुकेश गिरी, ममता ललित विश्नोई, अजय विश्नोई, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, आनन्द चिंतामन, रूचिका कमल कासलीवाल, राजेश पर्ते, सावित्री शैलेष यादव मंचासीन थे।

इस अवसर पर वार्ड वासियों के साथ प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम व्यास ,धीरज जोशी, अशोक यादव, पार्षद प्रतिनिधि रामसिंह यादव, मुकेश गिरी, ललित विश्नोई, रामनारायण साहू, कमल कासलीवाल, शैलेष यादव व मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिलेश चिंतामन एवं निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थें। स्वागत भाषण विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने देते हुए नगर में हो रहा है विकास कार्यों का ब्योरा दिया अतिथियों का स्वागत पार्षद ममता बिश्नोई लक्ष्मी गिरी रुचिका कासलीवाल ने किया।कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश शर्मा व आभार दीनदयाल रावडिया में व्यक्त किया।