Khategaon Ki Khabar: दो दिवसीय खातेगांव विधानसभा आगमन पर जिला अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत

Pradeep Sahu, Khategaon Ki Khabar: भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रेसिंग सेंधव के दो दिवसीय खातेगांव विधानसभा आगमन पर विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वागत व सम्मान के अनेक ऐतिहासिक आयोजन किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राय सिंह सेंधव के प्रथम नगर आगमन पर अजनास में सरपंच संतोष गुर्जर ग्राम पंचायत भटासा के द्वारा बस स्टैंड पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत खातेगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सेंधवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शीर्ष पदों तक अपना दायित्व रखता है एक छोटा कार्यकर्ता भी से पत्थर पहुंचता है कार्यकर्ता आधारित पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।

Leave a Comment