Khategaon Ki Khabar: फलो एवं श्रीफल से भाजपा जिला अध्यक्ष का किया दावठा में तुलादान

Pradeep Sahu, Khategaon Ki Khabar: भारतीय जनता पार्टी देवास के जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव का दो दिवसी खातेगांव विधानसभा क्षेत्र का दौरा संपन्न हुआ खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के खातेगांव मंडल एवं नेमावर मंडल के विभिन्न ग्रामों में जिला अध्यक्ष सेंधव का विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर गर्म जोशी के साथ स्वागत व सम्मान किया गया।

Khategaon Ki Khabar

भाजपा मंडल अध्यक्ष खातेगांव ललित गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन नेमावर मंडल के विभिन्न ग्रामों में जिला अध्यक्ष जी का ऐतिहासिक सम्मान किया गया स्वागत सम्मान की श्रृंखला में ग्राम दावठा में सेवलिया परिवार की ओर से फलो एवं श्रीफल से तुला दान किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम दावठा, राजकमल दावठा, नेमावर मंडल अध्यक्ष सचिन मीणा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत पार्षद प्रतिनिधि कमल कासलीवाल विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम व्यास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान किया इस अवसर पर सेवलिया परिवार ने फलों व श्रीफल से तुला दान किया गया।

इस अवसर पर दावठा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सेंधव ने सेवालिया परिवार के बायो वृद्धि सदस्य रामलाल जी सेवालिया का साफा बांधकर अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया इस अवसर पर परिवार में पहुंचे सभी नर्मदा परिक्रमा वासियों का भी स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया जिला अध्यक्ष के सम्मान समारोह पर श्री सेंधव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य होने का कार्य करता होने का हमें गौरव है भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक संगठन का दायित्व निभाता हैं।

Leave a Comment